अदा शर्मा एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी और तेलुगु फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उनका जन्म 11 मई 1992 को मुंबई महाराष्ट्र (भारत) में हुआ था। उन्होंने साल 2008 में हॉरर फिल्म '1920' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी, और ब्लॉकबस्टर फिल्म 'द केरल स्टोरी' (2023) में उन्हें देशव्यापी पहचान मिली।