आकांक्षा पुरी (जन्म 26 जुलाई 1988, इंदौर, मध्य प्रदेश) एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने मुख्य रूप से तमिल, हिंदी, मलयालम, कन्नड़ फिल्मों और भोजपुरी एल्बमों में काम किया है। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2013 में तमिल फिल्म 'एलेक्स पांडियन' से की थी।