अभिषेक पोरेल एक भारतीय बाएं हाथ के विकेटकीपर और बल्लेबाज हैं, जिनका जन्म 17 अक्टूबर 2002 को चंदननगर, पश्चिम बंगाल में हुआ था। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी बंगाल का प्रतिनिधित्व किया है। और बाद में जब ऋषभ पंत चोटिल हो गए, तो उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला। अभिषेक पोरेल ने 2025 तक 28 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने लगभग 617 रन बनाए हैं।