Abhishek Sharma: Biography

पंजाब के अमृतसर के रहने वाले अभिषेक शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो लेफ्ट-आर्म स्पिनर और बल्लेबाज के तौर पर अपनी स्किल्स के लिए जाने जाते हैं। इनका जन्म 4 सितंबर 2000 को मंजू शर्मा और राजकुमार शर्मा के घर हुआ था। इनके दो बड़ी बहनें हैं जिनका नाम कोमल और सानिया है। उनके पिता भी पूर्व क्रिकेट कोच हैं। उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलना बहुत पसंद था, और उनके बचपन के दोस्त शुभमन गिल थे, जिनके साथ उन्होंने अंडर-14 टीम में पंजाब के लिए ओपनिंग बैटिंग की थी।