झारखंड राज्य के धनबाद जिले के भूली गांव के रहने वाले आर्यन केल्विन ने सोशल मीडिया पर अलग तहलका मचाया हुआ है। आर्यन केल्विन एक माध्यम साधारण परिवार से आते हैं। इन्होंने अपनी कॉमेडी और कॉमिक टाइमिंग से झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोगों का दिल जीत है। इनके इंस्टाग्राम पर 22 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर हो चुके हैं और अगर उनकी वीडियो की बात करें तो वीडियो की व्यू करोड़ों में होती है।