औरंगाबाद में पूर्व सरपंच स्व. चंद्रदेव यादव को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, सांसद अभय कुशवाहा ने किया प्रतिमा और स्मृति द्वार का अनावरण

औरंगाबाद के झिकटिया गांव में पूर्व सरपंच स्व. चंद्रदेव यादव की स्मृति द्वार और प्रतिमा का सांसद अभय कुशवाहा ने अनावरण किया। स्व. देवकुली कुंवर को भी दी गई श्रद्धांजलि।

औरंगाबाद में पूर्व सरपंच स्व. चंद्रदेव यादव को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, सांसद अभय कुशवाहा ने किया प्रतिमा और स्मृति द्वार का अनावरण

औरंगाबाद जिले के मंझार पंचायत के अंतर्गत झिकटिया गांव में शुक्रवार को पूर्व सरपंच स्वर्गीय चंद्रदेव यादव की याद मेंएक भव्य और भावुक श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। इस श्रद्धांजलि के मौके पर औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा के द्वारा नवनिर्मित भव्य स्मृति द्वारा का उद्घाटन किया गया और स्वर्गीय चंद्रदेव यादव की प्रतिमा का भी अनावरण कर उन्हें नमन किया गया।

इस समारोह के दौरान पूर्व सरपंच चंद्रदेव यादव के साथ-साथ उनकी पत्नी स्वर्गीय कल देवकुली कुंवर को भीश्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस सभा में मौजूदलोग उनके तस्वीर के ऊपर पुष्पांजलि अर्पित की और समाज के प्रति उनके समर्पण को भी याद किया। 

Advertisement

इस श्रद्धांजलि सभा में राजद नेता रमेश यादव, इंजीनियर सुबोध कुमार, उदय उज्ज्वल, जिला पार्षद अनिल यादव, डॉ. संजय यादव, रणविजय यादव, समाजसेवी तुलसी यादव, आमोद चंद्रवंशी और बारुण के पूर्व प्रमुख विजय यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौजूद थे।