बिहार में लगेगा बम बारूद की फैक्ट्री, औरंगाबाद जिले में बनेगा घातक हथियार

बिहार में लगेगा बम बारूद की फैक्ट्री, औरंगाबाद जिले में बनेगा घातक हथियार

Nov 26 2025 05:29 pm

Editor: Admin | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India

  • Download
  • no image
  • no image

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद एनडीए सरकार द्वारा बिहार में डिफेंस कॉरिडोर बनाने की घोषणा की गई है, भारत के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा चुनाव प्रचार में वादा किया गया था कि बिहार में रक्षा उत्पादन, विनिर्माण और टेक्नोलॉजी से जुड़ी परियोजनाओं का केंद्र होगा।


बिहार के हर जिले में लगेगी फैक्ट्री

बिहार के लगभग हर जिले में रक्षा संबंध फैक्ट्रियां और औद्योगिक पार्क बनाए जाएंगे जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, इस योजना से अगले 5 वर्षों में एक करोड़ नौकरियां मिलेगी, इस डिफेंस Corridor बनने से 5 से 7 लाख सीधी नौकरियां और 20 से 25 लाख अप्रत्यक्ष नौकरि मिलेगी जिससे बिहार के लोगों का पलायन रुकेगा।


इस योजना के पहले चरण में 5 से 8 जिलों में बड़े प्लांट लगाए जाएंगे इसके बाद धीरे-धीरे बिहार के 38 जिलों में फैक्ट्रियां लगाई जाएगी, पहले चरण में जिन जिलों में प्लांट लगाए जाएंगे जिसका नाम और मुख्य जगह तय भी हो गई है।


  • औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में हथियार और गोला बारूद की फैक्ट्री लगाई जाएगी।
  • रोहतास: रोहतास जिले के ऑन सोन डेहरी में हथियारों का बहुत बड़ा हब बनाया जाएगा।
  • गया जी: बिहार के गया जी में विस्फोटक (बारूद) बनाने का बहुत बड़ा प्लांट लगाया जाएगा।
  • राजगीर (नालंदा): राजगीर जिले में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री लगाई जाएगी जिसमें 155MM के बड़े-बड़े गोले बनेंगे।
  • बक्सर: बिहार के बक्सर में नया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड का प्लांट लगाया जाएगा
  • मुजफ्फरपुर,वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर: इन चार जिलों में ड्रोन और इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स बनाए जाएंगे।
  • भोजपुर (आरा): भोजपुर जिले में छोटे हथियार और उनके पार्ट्स बनाए जाएंगे।
  • पटना: राजधानी पटना के बिहटा मेंनया एयरपोर्ट और डिफेंस टाउनशिप बनाया जाएगा।