औरंगाबाद रामबांध के बेटी ने NEET UG 2025 की परीक्षा में लहराया अपना परचम

औरंगाबाद रामबांध के बेटी ने NEET UG 2025 की परीक्षा में लहराया अपना परचम

औरंगाबाद जिले के राम बांध के रहने वाले गजेंद्र कुमार सिंह की पुत्री पीहू रानी ने NEET UG 2025 की परीक्षा में 98.8978 परसेंटेज से सफलता हासिल की है, पीहू रानी का घर राम बांध के वार्ड नंबर 4 में स्थित है, पीहू रानी ने यह साबित कर दिया है कि औरंगाबाद भी शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे निकल चुका है पीहू रानी की माता रीता देवी हाउसवाइफ है जिन्होंने अपने बेटी को पढ़ाई में काफी ज्यादा मदद की है. 

पीहू रानी ने फिजिक्स (Physics) में 99.1672087 परसेंट केमिस्ट्री (Chemistry) में 98.8927347% और बायोलॉजी (Biology) में 95.7791028 परसेंट नंबर हासिल की है.

Ads

पीहू रानी 2795 रैंक से NEET UG 2025 परीक्षा में अपनी सफलता पाई है इससे उनके परिवार में खुशी का माहौल छा गया है पीहू रानी को 720 में से 530 मार्क्स मिले हैं 17 साल की पीहू रानी ने यह साबित कर दिया है कि अगर आप मेहनत करोगे तो सफलता आपके कदमों में होगी.