तीन बच्चों की मां का एक बच्चे के पिता के साथ चल रहा था अफेयर, घर वालों ने मुंह पर पोती कालिख और पहनाया जूते की माला “आज से तू हमारे लिए मर गई”
Nov 27 2025 08:22 am
Editor: Panthalassa Team | Location: Raipur, Chhattisgarh, India
प्रेम प्रसंग का कई सारे मामले आते रहते हैं लेकिन यह मामला सबको चौंका देने वाला है छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर के एमबीसी जिले में तीन बच्चे की मां को एक बच्चे के पिता के साथ प्रेम संबंध चल रहा था, इसकी खबर जब महिला के पति को चली तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ और पति ने उसे घर से निकाल दिया।
पंचायत में बुलाकर महिला के मुंह पर पोती गई कालिख
पति द्वारा घर से निकलने के बाद महिला अपने पड़ोस में रह रहे प्रेमी के घर चली गई और वहीं पर रहने लगे लेकिन बाद में महिला के चचेरे ससुर और सास ने दोनों को पकड़ कर घर लाई और गांव में पंचायत बैठाई, पंचायत बैठकर दोनों का मुंह काला करके उसे जूते की माला पहना दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा उसके बाद महिला के द्वारा दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की है।
8 साल पहले हुई थी महिला की शादी
जानकारी के अनुसार जिस महिला के मुंह पर कालिक पोता गया उसकी शादी 8 वर्ष पहले भरतपुर विकासखंड के बेरल गांव में शादी हुई थी, इसके बाद महिला अपने पड़ोस में ही रहने वाले ओमप्रकाश पनिका नाम के आदमी से प्रेम संबंध में रहने लगी, जिसको लेकर महिला और उसके पति के बीच में अक्सर झगड़ा होते रहता था इसी झगड़ों को लेकर पति ने घर से निकाल दिया था और महिला अपने प्रेमी के घर जाकर रहने लगी थी।
