विदिशा श्रीवास्तव (28 अप्रैल 1991) उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो फिल्म उद्योग में अपनी सुंदरता और शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 2007 में दक्षिण भारतीय फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की और 2017 में टीवी शो में प्रवेश किया। उन्होंने बायोटेक्नोलॉजी में स्नातक की डिग्री हासिल की है और बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।