आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद एक भारतीय राजनेता हैं, जिन्हें रावण के नाम से भी जाना जाता है। वह अपनी पार्टी से एकमात्र सांसद हैं। वह अपने विवादित बयानों और कामों की वजह से देश में सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनका जन्म 3 दिसंबर 1986 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के छुटमलपुर गांव में हुआ था। चंद्रशेखर आज़ाद ने अपनी शुरुआती शिक्षा अपने गाँव के एक स्कूल से प्राप्त की और बाद में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी से अपनी LLB की डिग्री पूरी की।