आयशा रज़ा मिश्रा एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो आधुनिक और समझदार माँ के किरदार को सबसे बेहतर तरीके से निभाती है | उनका जन्म 26 सितंबर 1977 को दिल्ली, भारत में हुआ था | उन्होंने अभिनय की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत थिएटर और विज्ञापनों से की थी, मंच पर उनके अनुभव ने उन्हें सिनेमा के किरदारों को निभाने की हिम्मत दी | आयशा ने बॉलीवुड में ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ (2018), ‘गुंजन सक्सेना’ (2020), 'मदारी', 'बेफ़िक्रे', 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', 'वीरे दी वेडिंग' और 'तू झूठी मैं मक्कार' (2023) जैसी कई सफल फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई |